Thursday, January 3, 2019

ट्रैक सूट में अचानक टीटी नगर स्टेडियम पहुंचे खेलमंत्री जीतू पटवारी

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने गुरुवार को ट्रैक सूट पहनकर टीटी नगर स्टेडियम पहुंच गए। उनके अचानक स्टेडियम पहुंचने से अधिकारी भागे-भागे पहुंचे। वह सीधे ब्वॉयज खिलाड़यों के हॉस्टल पहुंचे। हॉस्टल की खराब साफ-सफाई व्यवस्था पर नाराज हुए और व्यवस्थाओं को 15 दिन के अंदर सुधारने के निर्देश दिए।

पटवारी ने स्टेडियम स्थित गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल और अलग-अलग अकादमी पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री पटवारी ने बालक छात्रावास की साफ-सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई सुपरवाईजर को 15 दिन के अंदर व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए।

फिर से साफ-सफाई का टेंडर बुलाने के निर्देश : सफाई व्यवस्था के लिए उन्होंने फिर से टेंडर बुनाने के निर्देश दिए हैं। खेलमंत्री ने हॉस्टल में गर्ल्स खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनके डाईट प्लान, रहने की सुविधाओं और प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

वार्डन पद स्वीकृत कराने का प्रस्ताव भेजने को कहा : पटवारी ने छात्रावास में वार्डन के पद स्वीकृति के लिये प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। छात्रावास में रह रहे लगभग 400 बच्चों के कपड़े, छात्रावास में चादर, तकिये की धुलाई के लिये इस्तेमाल में लाई जा रही मशीनों को अपर्याप्त बताते हुए खेलमंत्री ने वाशिंग मशीन उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों की संख्या

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला किया है कि मध्यप्रदेश में पुलिस बैंड की धुन पर वंदेमातरम् होगा। इसके अलावा हर महीने के पहले कार्य दिवस पर सुबह 10:45 बजे पुलिस बैंड की धुन पर शौर्य स्मारक से वल्लभ भवन तक मार्च निकाला जाएगा। पुलिस बैंड के वल्लभ भवन पहुंचने पर राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ और राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ होगा। कार्यक्रम में आम लोग भी शामिल किए जाएंगे।

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक जनवरी को वंदेमातरम् का गायन नहीं हुआ था। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया था। रोक लगने 24 घंटे बाद ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसे कांग्रेस का शर्मनाक कदम बताया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश को तुष्टिकरण का केंद्र बना रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल से पूछा था कि क्या वंदेमातरम् पर रोक का फैसला आपका है?

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा...
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वंदेमातरम् गायन पर कांग्रेस सरकार ने जनदबाव में निर्णय ले लिया है, लेकिन ये सवाल अभी भी अनुत्तरित है कि #वंदेमातरम् रोकने के पीछे राहुल गांधी की मंशा थी या खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ का निर्णय? इसका जवाब प्रदेश को मिलना ही चाहिए। मेरा मध्यप्रदेश सब देख रहा है।

उन्होंने कहा कि हम सभी 7 जनवरी को मंत्रालय परिसर में वंदेमातरम् का गायन करेंगे। आप सभी इसमें अवश्य शामिल हों। हमारी नजर अगले महीने की एक तारीख पर भी बनी रहेगी। कांग्रेस को समझना होगा कि वंदेमातरम् दलीय राजनीति से ऊपर है। सरकारों के आने-जाने से इसे प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment