भारतीय स्टार्टअप Samy Informatics ने भारत 32 इंच की स्मार्ट एलईडी टीवी लॉन्च की है. इसकी कीमत ही इसकी खासियत है. 4,999 रुपये इसकी कीमत है, लेकिन आपको जीएसटी और डिलीवरी चार्ज अलग से देने होंगे. हमने इस कंपनी के फाउंडर डायरेक्टर अविनश मेहता से खास बातचीत की है. यहां 10 प्वॉइंट्स में आप इस टीवी के बारे में सब कुछ जान सकते हैं.
1. अविनाश कुमार कहते हैं, ‘आप इसे बिना आधार के नहीं खरीद सकते हैं और इसे खरीदने के लिए आपको ऐप डाउनलोड करना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि हमने पाया है कि लोग इसे खरीदकर डिस्मेंटल करके इसका पार्ट्स बेच देते हैं’
2. यह टीवी आपके घर तक डिलिवर होगा और यह ऑफलाइन नहीं मिलेगा. कंपनी के डायरेक्टर ने कहा है कि यह पूरी तरह से कैश ऑन डिलिवरी है. यानी आपके घर पर टीवी इंस्टॉल कर दिया जाएगा तब ही इसके लिए आपको पैसे देने हैं.
3. यह कंपनी लगभग तीन साल से मार्केट में है और दूसरी टीवी बेच रही है. अब 32 इंच का टीवी पेश किया गया है.
4. अविनाश कुमार ने बताया है कि कंपनी टीवी में दिखाए गए विज्ञापन से पैसे कमाती है. टीवी ऑन करने पर आपको कुछ प्रचार दिखेंगे. हालांकि आप इन्हें स्किप भी कर सकेंगे.
5. कंपनी के मुताबिक इसके साथ तीन साल की वॉरंटी मिलती है. ये ऑनसाइट वॉरंटी है और एक साल तक सर्विस फ्री होगी. अगले दो साल टीवी सर्विस के पैसे लिए जाएंगे. इसे आपको कहीं ले जाने की जरूरत नहीं होगी.
6. हमने अविनाश कुमार से रिंगिंग बेल्स द्वारा किए गए Freedom 251 के फ्रॉड के बारे में पूछा. उन्होंने कहा है, ‘हम मार्केट में 2 साल से टीवी बेच रहे हैं. कस्टमर्स फीडबैक भी देते हैं. हमारे पेज पर टीवी के साथ कस्टमर्स की फोटो भी है. हम टीवी बेचते वक्त कस्टमर्स से पूछकर टीवी के साथ उनकी तस्वीर लेते हैं और उसे अपने पेज पर अपडेट करते हैं. अगर कस्टमर्स चाहते हैं तो हम उनका कॉन्टैक्ट भी डालते हैं’
7. यह टीवी फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व बेसिस पर मिलेगी. कंपनी के मुताबिक लिमिटेड स्टॉक होने की वजह से जो पहले बुक करेगा उसे पहले टीवी मिलेगा. कंपनी के को-फाउंडर ने यह भी कहा है कि वो दो साल पहले मीडिया में इसलिए नहीं आए थे, क्योंकि लोगों को लगेगा कि ये फ्रॉड कर रहे हैं और 2 साल तक टीवी की बिक्री करते रहें ह. इस बार नया टीवी वेरिएंट लॉन्च किया गया है.
8. 32 इंच की इस टीवी में 512MB रैम और 4GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. साउंड आउटपाउट 20W का है और इसमें SRS Dolby Digital भी है. दूसरे स्मार्ट टीवी की तरह ही इसे भी आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं.
9. इस टीवी में 2 यूएसबी पोर्ट, दो एचडीएमआई पोर्ट और वीजीए पोर्ट दिए गए हैं. इसे आप एचडीएमआई केबल से कनेक्ट करके भी स्क्रीन कास्ट कर सकते हैं.
10. इस टीवी को खरीदने के लिए जिस ऐप की जरूरत है वो अभी सिर्फ गूगल प्ले स्टोर पर ही उपलब्ध है.
Wednesday, January 30, 2019
Tuesday, January 22, 2019
कमलनाथ का आरोप- MP में ऑपरेशन लोटस में लगी BJP, 5 विधायकों को दिए ऑफर
कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर अपनी सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में 'ऑपरेशन लोटस' चलाने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस के पांच विधायकों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को बताया है कि बीजेपी ने उनसे संपर्क साधा है और उन्हें तोड़ने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है ताकि कांग्रेस सरकार को संकट में डाला जा सके. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि बीजेपी उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है.
कमलनाथ ने 'इंडिया टुडे' से बातचीत में कहा, 'बीजेपी मध्य प्रदेश में ऑपरेशन लोटस का प्रयास कर रही है.' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच विधायकों से बीजेपी ने संपर्क कर प्रलोभन देने का प्रयास किया था. इसकी जानकारी इन विधायकों ने अपने मुख्यमंत्री को दी है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी कांग्रेसी विधायकों को प्रलोभन देकर उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रही है ताकि उनकी सरकार को गिराया जा सके.
कमलनाथ ने हालांकि अपने सरकार के प्रति भरोसा जताया है और कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी के पांच विधायक उनके संपर्क में हैं. बीजेपी के ये विधायक अपनी पार्टी में अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं. कमलनाथ ने कहा कि यदि बीजेपी उनके विधायकों को तोड़ने का प्रयास करती है तो वह भी वही करेंगे.
कर्नाटक का संकट
बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार पर उस समय संकट के बादल मंडराने लगे थे, जब दो विधायकों ने सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा की थी. इसके बाद सवाल उठने लगे थे कि सात महीने पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी की सरकार क्या चल पाएगी. असल में, कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट विधायकों के मुंबई में बीजेपी नेताओं के संपर्क में होने की सुर्खियों के बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो गया था और कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को लेकर सवाल उठने लगे थे. कहा जाने लगा था कि बीजेपी कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस चला रही है जिसके तहत वह कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों को तोड़कर अपना सरकार बनाना चाहती है. वहीं एचडी कुमारस्वामी को सामने आना पड़ा और यह कहना पड़ा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है.
मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कथित हैकर चेहरा ढंककर आया था. हैकर ने ना तो कोई सबूत दिए और न ही पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए.
इस पूरे मामले में कांग्रेस को घेरते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हैकिंग के पीछे कांग्रेस का हाथ है.
रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया, ''किस हैसियत से कपिल सिब्बल वहां मौजूद थे. मेरा मानना है कि कपिल सिब्बल वहां कांग्रेस की तरफ़ से बैठे थे. सिब्बल कांग्रेस की तरफ़ से पूरे मामले की मॉनिटरिंग करने गए थे.''
सोमवार को लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में सैय्यद शुजा नामक कथित हैकर ने भारत में चुनावों में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम को हैक करने का दावा किया था. इस कार्यक्रम को यूरोप में स्थित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया था.

Thursday, January 10, 2019
कांग्रेस की हिना कांवरे उपाध्यक्ष बनीं; भाजपा ने कहा- चयन प्रक्रिया अलोकतांत्रिक, हम कोर्ट जाएंगे
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने गुरुवार को कांग्रेस विधायक हिना कांवरे को उपाध्यक्ष घोषित किया। भाजपा की ओर से इस पद के लिए विधायक जगदीश देवड़ा के नाम का प्रस्ताव रखा गया था। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग नहीं कराई गई। यह चयन प्रक्रिया अलोकतांत्रिक है। हम फैसले को कोर्ट मेें चुनौती देंगे। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग की। हंगामे की बीच सरकार ने 22 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास कर दिया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
हिना के पक्ष में 4 प्रस्ताव दिए गए
विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में मंगलवार को जो पैटर्न प्रोटेम स्पीकर ने अपनाया था, उसे ही विधानसभा अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष चुनाव में आगे बढ़ाया। कांग्रेस की ओर से हिना कांवरे के पक्ष में पहले चार प्रस्ताव दिए गए। भाजपा के जगदीश देवड़ा के पक्ष में प्रस्ताव पांचवां था। विधानसभा अध्यक्ष ने पहले आए प्रस्तावों को पास करते हुए हिना कांवरे को उपाध्यक्ष घोषित किया। हिना को हाल में ही कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया गया था।
सवर्ण आरक्षण बिल पर बोल रहे थे शिवराज, अध्यक्ष ने रोक दिया
सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में पारित हुए सामान्य वर्ग के आरक्षण बिल पर धन्यवाद ज्ञापित करना शुरू कर दिया। इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने शिवराज सिंह से कहा कि आप बिना अनुमति के कुछ नहीं बोल सकते। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
इससे पहले कांग्रेस विधायकों ने शिवराज सिंह की बैठने की जगह पर भी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने अध्यक्ष से कहा कि शिवराज नेता प्रतिपक्ष की जगह पर बैठे थे और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव उनकी बगल में बैठे हुए थे। कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बाद दोनों ने अपनी जगह बदली।
जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। विजयनगर पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में फरार 95 साल के एक बुजुर्ग किसान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। बुजुर्ग को पेशी के लिए उनका बेटा गोद में उठाकर लाया है। देखने वाले पुलिस की इस गिरफ्तारी पर हैरान हैं। हालांकि कोर्ट ने किसान की उम्र देखते हुए उन्हें तुरंत जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने उन्हें 2014 से फरार घोषित कर रखा था।
मामला सोमवार का है, हैरानी इस बात पर है कि 95 साल के नन्नुलाल किसी की मदद के बगैर हिल तक नहीं पाते। उन्हें फरार घोषित कर 5 साल बाद कोर्ट में पेश किया गया। जबकि वह 19 साल पहले ही बिस्तर पकड़ चुके हैं। ऐसे नन्नुलाल यादव के ऊपर चोरी के आरोप लगाए गए, जो दवा के सहारे जिंदगी काट रहा है। कोर्ट में पेशी के बाद ही उसके बेटे ने बुजुर्ग को दवा दी।
बुजुर्ग पर बिजली चोरी का आरोप
मामला विजयपुर थाना इलाके के कनारी गांव का है। जहां पर 95 साल के नन्नुलाल यादव कई साल के खेती किसानी करते हैं, वहीं उनका परिवार भी रहता है। करीब 15 साल से बीमारी और बढ़ती उम्र के कारण नन्नुलाल चलने-फिरने में असमर्थ हो गए और बिस्तर पकड़ लिया। इसके बावजूद 2014 में पुलिस ने नन्नुलाल यादव पर चोरी की बिजली से सिंचाई करने का मामला दर्ज किया। नन्नुलाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने तीन बीघा खेत में चोरी की बिजली से पानी की मोटर का इस्तेमाल कर सिंचाई की है।
कोर्ट के दबाव में पुलिस ने कर दी पेशी : कोर्ट ने बिजली चोरी का मामला लंबा खिंचने पर पुलिस पर दबाव बनाया तो पुलिस ने आरोपी किसान नन्नुलाल यादव की गिरफ्तारी दिखा दी और कोर्ट ले आए। बिजली प्रकरणों की सुनावाई के लिए कोर्ट ने नन्नुलाल को नोटिस जारी किया था तब पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए उन्हें फरार बताया था, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ स्थाई नोटिस जारी कर दिया।

Thursday, January 3, 2019
ट्रैक सूट में अचानक टीटी नगर स्टेडियम पहुंचे खेलमंत्री जीतू पटवारी
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने गुरुवार को ट्रैक सूट पहनकर टीटी नगर स्टेडियम पहुंच गए। उनके अचानक स्टेडियम पहुंचने से अधिकारी भागे-भागे पहुंचे। वह सीधे ब्वॉयज खिलाड़यों के हॉस्टल पहुंचे। हॉस्टल की खराब साफ-सफाई व्यवस्था पर नाराज हुए और व्यवस्थाओं को 15 दिन के अंदर सुधारने के निर्देश दिए।
पटवारी ने स्टेडियम स्थित गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल और अलग-अलग अकादमी पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री पटवारी ने बालक छात्रावास की साफ-सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई सुपरवाईजर को 15 दिन के अंदर व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए।
फिर से साफ-सफाई का टेंडर बुलाने के निर्देश : सफाई व्यवस्था के लिए उन्होंने फिर से टेंडर बुनाने के निर्देश दिए हैं। खेलमंत्री ने हॉस्टल में गर्ल्स खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनके डाईट प्लान, रहने की सुविधाओं और प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
वार्डन पद स्वीकृत कराने का प्रस्ताव भेजने को कहा : पटवारी ने छात्रावास में वार्डन के पद स्वीकृति के लिये प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। छात्रावास में रह रहे लगभग 400 बच्चों के कपड़े, छात्रावास में चादर, तकिये की धुलाई के लिये इस्तेमाल में लाई जा रही मशीनों को अपर्याप्त बताते हुए खेलमंत्री ने वाशिंग मशीन उपलब्ध कराने तथा कर्मचारियों की संख्या
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला किया है कि मध्यप्रदेश में पुलिस बैंड की धुन पर वंदेमातरम् होगा। इसके अलावा हर महीने के पहले कार्य दिवस पर सुबह 10:45 बजे पुलिस बैंड की धुन पर शौर्य स्मारक से वल्लभ भवन तक मार्च निकाला जाएगा। पुलिस बैंड के वल्लभ भवन पहुंचने पर राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ और राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ होगा। कार्यक्रम में आम लोग भी शामिल किए जाएंगे।
राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक जनवरी को वंदेमातरम् का गायन नहीं हुआ था। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया था। रोक लगने 24 घंटे बाद ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसे कांग्रेस का शर्मनाक कदम बताया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश को तुष्टिकरण का केंद्र बना रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल से पूछा था कि क्या वंदेमातरम् पर रोक का फैसला आपका है?
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा...
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वंदेमातरम् गायन पर कांग्रेस सरकार ने जनदबाव में निर्णय ले लिया है, लेकिन ये सवाल अभी भी अनुत्तरित है कि #वंदेमातरम् रोकने के पीछे राहुल गांधी की मंशा थी या खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ का निर्णय? इसका जवाब प्रदेश को मिलना ही चाहिए। मेरा मध्यप्रदेश सब देख रहा है।
उन्होंने कहा कि हम सभी 7 जनवरी को मंत्रालय परिसर में वंदेमातरम् का गायन करेंगे। आप सभी इसमें अवश्य शामिल हों। हमारी नजर अगले महीने की एक तारीख पर भी बनी रहेगी। कांग्रेस को समझना होगा कि वंदेमातरम् दलीय राजनीति से ऊपर है। सरकारों के आने-जाने से इसे प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।

Subscribe to:
Comments (Atom)