Friday, December 21, 2018

न दलित, न आदिवासी, न मुसलमान, BJP सांसद बोले- विज्ञान में NO हनुमान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान को दलित बताने के बाद से शुरू हुई बयानबाजी दिनोंदिन तेज होती जा रही है. इन दिनों नेताओं में हनुमान की जाति और धर्म बताने की होड़ लगी हुई है. कोई हनुमान को दलित कह रहा है, कोई आदिवासी और कोई मुसलमान कह रहा है. कई नेता तो हनुमान को जाट और चीन का निवासी बताने लगे हैं. अब बीजेपी सांसद उदित राज ने एक कदम और बढ़ाते हुए कहा कि हनुमान का कोई अस्तित्व ही नहीं था.

बीजेपी सांसद उदित राज ने आजतक से बातचीत में कहा कि अगर साइंटिफिक और ऑर्कियोलॉजिकल आधार पर देखा जाए, तो हनुमान नाम का कोई अस्तित्व ही नहीं था. उन्होंने कहा कि कई दृष्टिकोण हैं, जिसमें एक दृष्टिकोण यह कहता है कि वो जंगल में थे, जिसके हिसाब से वो आदिवासी थे. एक बात यह भी है कि हनुमान को लेकर ऑर्कियोलॉजिकल एविडेंस या डीएनए टेस्ट या कार्बन डेटिंग जैसे कोई एविडेंस नहीं है.

बीजेपी सांसद ने कहा कि साइंटिफिक जानकारी के मुताबिक अगर कहा जाए तो भगवान हनुमान का कोई अस्तित्व ही नहीं है. बीजेपी सांसद ने अपने इस दावे के समर्थन में और भी तर्क दिए हैं. उन्होंने कहा कि हमारा दृष्टिकोण आस्था के हिसाब से देखा जाए, तो यह है कि वो आदिवासी थे. इस दौरान दलित नेता और बीजेपी सांसद उदित राज ने राम, शबरी और केवट सबकी जातियां बताई.

देवी-देवताओं की जाति बतानेे के लिए बैठाया जाए आयोगः RJD

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता मनोज झा ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'आपका यह सवाल मुझसे पूछना है और मेरा इस पर जवाब देना, मेरे मुल्क में गिरावट का संकेत है. मुझे लगता है कि यहां हर शाख पर उल्लू बैठा है. हनुमान को योगी दलित बताते हैं, जबकि बुक्कल नवाब मुसलमान बताते हैं. मुझे लगता है कि इसके लिए एक तरीके का आयोग बैठा दिया जाए, जिसमें 36 करोड़ देवी-देवताओं की जाति बता दी जाए.'

मनोज झा ने कहा कि जो राजनीतिक टिप्पणी इस तरीके की जा रही है, इसके पीछे उनकी मंशा साफ दिख रही है. वो चाहते हैं कि वास्तविक मुद्दों पर चर्चा न हो. लिहाजा भगवान की जाति बताने में जुट जाते हैं. ऐसा करने वाले मिस्टर योगी आदित्यनाथ और नवाब बुक्कल सबके सामने हैं.

TMC ने टिप्पणी करने से किया इनकार

टीएमसी सांसद शुभेंदु शेखर ने कहा, 'मैं पंडित नहीं हूं कि मैं हनुमान के बारे में कुछ बताऊं. जो हनुमान के बारे में सब कुछ जानते हैं, उन लोगों से पूछो. हनुमान को कोई दलित कहता है, कोई जाट बताता है और कोई मुसलमान करार देता है. जो पंडित हैं, वो इस बारे में बोलते रहे हैं, लेकिन हमको इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है.

अकाली दल के नेता ने कहा- हमारा जाति पर विश्वास नहीं

अकाली दल के नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने हनुमान की जाति के बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'हम किसी भी जाति के बारे में विश्वास नहीं करते हैं. हम सिख कम्युनिटी से जुड़े हैं. गुरु गोविंद सिंह ने एक बात कही थी कि सिख धर्म सब जात-पात से ऊपर हैं. उन्होंने एक ही बर्तन में सबको खाना खिलाया और एक ही जगह पर बैठाया. कौन किस जाति का है और किस धर्म का है, हम इस पर विश्वास नहीं रखते हैं. फिर चाहे हनुमान हों या कोई और. सिख धर्म ही ऐसा है, जो जाति से ऊपर उठकर बात करता है.

रामगोपाल बोले- हनुमान की जाति बताने वाले मूर्ख

समाजवादी पार्टी नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि जो हनुमान की जाति के बारे में बताते हैं, वो मुर्ख हैं. जिनको सारे लोग मानते हैं, उनको जाति के बांटने की जो लोग कोशिश कर रहे हैं, उनसे बड़ा मूर्ख, धूर्त और उद्दंड कोई हो ही नहीं सकता है.

Friday, December 7, 2018

48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आएगा Xiaomi का अगला स्मार्टफोन

आजकल स्मार्टफोन्स कैमरा लेंस और मेगापिक्सल दोनों ही बढ़ रहे हैं. चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन्स आ ही गए हैं और अब 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च होगा. चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने कन्फर्म किया है कि कंपनी 48 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. हालांकि यह साफ नहीं है कि ये स्मार्टफोन कौन सा होगा. कंपनी के मुताबिक यह स्मार्टफोन जनवरी में लॉन्च होगा.

मेगापिक्सल्स की बात करें तो अभी हुआवे अपने स्मार्टफोन्स में ज्यादा से ज्यादा मेगापिक्सल्स देता है. Huawei Mate 20 Pro और Huawei P20 Pro का प्राइमरी कैमरा 40 मेगापिक्सल का है.

सोशल मीडिया पर शाओमी ने टीजर पोस्ट किया है जिसमें 48 मेगापिक्सल कैमरा होने की बात है. कैमरा के अलावा दूसरी जानकारियां नहीं दी गई हैं. कंपनी के सीनियर अधिकारी ने सोशल मीडिय पर क्रिप्टिक इमेज पोस्ट की है जिसमें एक लेंस और फ्लैश दिख रहा है.

जुलाई में सोनी ने IMX586 सेंसर लॉन्च किया था और और उम्मीद है कि यह लेंस इस स्मार्टफोन के कैमरे में दिया जाएगा. कंपनी अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरे में पिक्सल बाइनिंग टेक्नॉलजी दे सकती है. कम रौशनी में 48 मेगापिक्सल यूज होंगे, जबकि रौशनी में 4 पिक्सल को मिला कर सुपर पिक्सल बनाया जाएगा यानी 12 मेगापिक्सल.

मेगापिक्सल के अलावा शाओमी ने यह भी साफ किया है कि कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन में क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर देगी. इसे क्वॉल्कॉम ने हाल ही में लॉन्च किया है और ये कंपनी का फ्लैगशिप प्रोसेसर है. इसके साथ 5G मॉडेम भी लॉन्च किया गया है यानी शाओमी के अगले स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट भी होगा.

इससे पहले मई रेवेन्यू के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी वॉलमार्ट ने भारतीय ई-रिटेल दिग्गज फ्लिपकार्ट को खरीद लिया था. इस डील को दोनों कंपनियों ने 16 बिलियन डॉलर (1,07200 करोड़) पर किया. अमेरिकी रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी ली है और भारत के ई-कॉमर्स के इतिहास में यह अबतक की सबसे बड़ी डील है. इस डील के साथ ही वॉलमार्ट भारत में काम करने वाली सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी बन गई थी.

सही कहा इमरान, लेकिन भारत नहीं सिर्फ PAK के लिए मूर्खता है परमाणु युद्ध की सोच

विदेशी निवेश के इन ताजे रुझानों को देखते हुए हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अर्थशास्त्री ने उम्मीद जताई थी कि आने वाले वर्षों के दौरान जहां चीन में विदेश कंपनियों के निवेश में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं भारत में 7 फीसदी की अधिक रफ्तार से निवेश को बढ़ता देखा जा सकेगा.

आईएमएफ ने दावा किया था कि वैश्विक निवेशकों के रुझान में यह बदलाव अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड व़र के चलते देखने को मिल रहा है और विदेशी निवेशक अब चीन की जगह भारत पर दांव खेलने की तैयारी कर रहे हैं.

Tuesday, December 4, 2018

राजस्थान में बोले राहुल- PM मोदी ने देश की नहीं, अनिल अंबानी की चौकीदारी की

राजस्थान के रण में सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को राजस्थान चुनाव में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. आज राजस्थान में उनका आखिरी दौरा है. 

अलवर के मलखेड़ा में राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने राजस्थान के युवाओं को धोखा दिया है. पीएम बनने के बाद वे किसी और की चौकीदारी कर रहे हैं. राहुल ने कहा कि पीएम हर रैली में नारे लगवाते हैं भारत माता की जय. उन्हें कहना चाहिए ललित मोदी की जय, नीरव मोदी की जय और अनिल अंबानी की जय

राहुल ने कहा कि नोटीबंदी के कुछ ही दिनों के बाद 35 हजार करोड़ रुपये नीरव मोदी ले गया. विजय माल्या विदेश भागने से पहले अरुण जेटली से मिलकर गया. उसे जाने दिया जाएगा.
पहले नारा हुआ करता था कि अच्छे दिन आएंगे. अब ये नारा बदल गया है. इस पर राहुल ने कहा चौकीदार तो भीड़ ने कहा चोर है. राहुल ने ये कई बार किया. फिर कहा कि ये बदलाव कैसे हो गया.

राहुल ने राफेल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स का पैसा चोरी कर अनिल अंबानी की जेब में डाला है. बीमा के 45 हजार करोड़ रुपये में से 16 हजार करोड़ अमीरों को दे दिया गया है. ये बीमा योजना नहीं, अनिल अंबानी योजना है.

राहुल ने कहा कि राजस्थान में हर ब्लॉक में फूड प्रोसेसिंग का प्लांट लगाएंगे. राहुल ने कहा कि जहां आलू उगता है, वहां आलू के चिप्स की फैक्ट्री, जहां टमाटर उगाते हैं, वहां केचअप की फैक्ट्री और जहां प्याज उगाया जाता है, वहां प्याज प्रॉसेस करने की फैक्ट्री लगाएंगे.  जहां सोयाबीन होता है वहां सोयाबीन के तेल की फैक्ट्री लगाएंगे. हम पूरे राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग का जाल बिछा देंगे.

राहुल ने भीड़ में से ही एक युवा रूप सिंह का नाम पूछकर उनसे सवाल किया कि क्या मोदी ने आपको रोजगार दिया? राहुल ने कहा कि राजस्थान में रूप सिंह जैसे लाखों बेरोजगार हैं, जिनके हिस्से का पैसा पीएम मोदी ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को दे दिया.

राहुल ने वसुंधरा राजे पर हमला करते हुए कहा कि ललित मोदी ने 10 करोड़ रुपये सीधे वसुंधरा राजे के बेटे के अकाउंट में ट्रांसफर किए. कांग्रेस यही पैसा डायरेक्ट किसानों के अकाउंट में, युवाओं के अकाउंट में डालेगी.

राहुल गांधी अलवर के मलखेड़ा में 11.45 बजे, झुनझुनू के बुहाना में 1.15 और उदयपुर के सलुंबर में 3.45 बजे रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम था, जो देरी से चल रहा है. राजस्थान में राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर हमला कर रहे हैं. सोमवार को भी उन्होंने कहा कि मोदी दो भारत बना रहे हैं -एक कॉर्पोरेट कंपनियों के लिए और दूसरा किसानों के लिए.

Thursday, November 15, 2018

हादसे के 5 साल बाद पहली बार सामने आई शूमाकर की स्थिति, पत्नी ने बताया योद्धा

फॉर्मूला वन लेजेंड माइकल शूमाकर 29 दिसंबर 2013 को आल्प्स पर बेटे मिक के साथ स्कीइंग करते वक्त चट्टान से टकरा गए थे। कई दिनों तक वे कोमा में रहे। बाद में उनके स्वास्थ्य को लेकर खबरें आनी भी बंद हो गईं। अब पांच साल बाद पहली बार उनकी तबीयत को लेकर अपडेट सामने आया है

पत्नी ने कहा- माइकल ऐसे व्यक्ति, जो कभी हार नहीं मानेंगे
एक पत्र में माइकल की पत्नी कोरिना ने उन्हें फाइटर करार दिया है। ये भी कहा कि वे ऐसे व्यक्ति हैं, जो कभी हार नहीं मानेंगे। 15 डॉक्टरों की टीम माइकल (49) की देखरेख कर रही है। इलाज पर एक हफ्ते में 1 लाख 15 हजार पाउंड (करीब एक करोड़ 7 लाख 87 हजार रुपए) खर्च हो रहे हैं।

कोरिना ने यह पत्र जर्मन संगीतकार साशा हरशेनबाख को लिखा था। साशा ने माइकल को 2014 में बोर्न टू फाइट नाम से एक गाना रिकॉर्ड करके भेजा था। लेटर मिलने के बाद साशा ने कहा कि उन्हें इस तरह के शानदार जवाब की उम्मीद नहीं थी। हालांकि यह सामने नहीं आया कि कोरिना ने साशा को यह लेटर कब लिखा था।

गिफ्ट के लिए धन्यवाद
पत्र में कोरिना ने लिखा- एक शानदार तोहफे के लिए मैं आपका तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मुसीबत के पलों में यह हमारी मदद करेगा। माइकल योद्धा हैं और वे हार न मानने वाले लोगों में से हैं। कोरिना के लेटर की बात साशा ने एक जर्मन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताई।

दुर्घटना के बाद शूमाकर के कई ऑपरेशन हुए थे। 6 महीने तक वह कोमा में रहे। अप्रैल 2014 में होश में आने के बाद माइकल को ग्रेनोबल इलाके में किसी गुप्त जगह शिफ्ट कर दिया गया। माना जा रहा है कि यह जगह उनके लेक जेनेवा स्थित घर के करीब है

इससे पहले परिवार ने कोई जानकारी नहीं दी
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कोरिना ने सपोर्ट के लिए सबका आभार जताया था। निजता भंग न हो, लिहाजा उन्होंने कोई भी अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया था। संगीतकार को भेजे गए पत्र को पांच साल बाद शूमाकर की तबीयत की जानकारी देने वाला पहला स्रोत बताया जा रहा है।

23 साल पहले हुई थी शादी
माइकल शूमाकर और कोरिना की शादी 1995 में हुई थी। दोनों पहली बार फेरारी की पार्टी में मिले थे। शूमाकर फेरारी ड्राइवर रहे हैं। परिवार के करीबियों के मुताबिक- माइकल और कोरिना के बीच गहरा प्यार है। दोनों के बीच शायद ही कभी लड़ाई होती हो।

कोरिना सार्वजनिक रूप से कम ही सामने आती हैं। रेसिंग के मौकों पर उन्हें कभी नहीं देखा गया। कोरिना का कहना था कि माइकल को मैंने उनके जुनून के लिए आजाद छोड़ दिया है। शूमाकर का बेटा मिक (19) भी अक्टूबर में फॉर्मूला-3 टाइटल अपने नाम कर चुका है।